फ़िर हुई इंसानियत शर्मसार दिन दहाड़े सड़क पे महिला से रेप
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 22-oct (रविवार) को रेलवे स्टेशन के करीब दिमागी रूप से बीमार महिला से रेप की घटना सामने आई। एक शराबी ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक महिला को हवस का शिकार बनाया, महिला मदद के लिए चिखती रही, लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाया नहीं। इस वारदात को एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया, और फिर उस क्लिप को पुलिस को सौंप दिया,
जिसके बाद पुलिस ने 20-वर्षीय रेपिस्ट गंजी शिवा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि रविवार दोपहर को हुई वारदात के वक्त इस गंजी शिवा शराब के नशे में था. टोरिक्शा ड्राइवर द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेप के दौरान कई लोग वहां से गुज़रे, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद के लिए कुछ नहीं किया. एक शख्स ने तो अचानक रास्ता ही बदल लिया.

No comments