Header Ads

  • Trending

    तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री से पूछे 15 प्रश्न


    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री से 15 प्रश्न पूछे है, जो उनके फेसबुक पेज पर देखा जा सकता प्रश्न कूछ इस प्रकार है
    1:- मुख्य सचिव ने आपके तथाकथित मिट्टी घोटाले के सभी आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया था। अब भी वही मुख्य सचिव है। क्या आपको वर्तमान मुख्य सचिव की क़ाबिलियत पर भरोसा नहीं है?
    2. आपके आधीन विभाग में जब आपको यह पता लगा कि इस मामले में कुछ नहीं है तो आप निगरानी को सौंपने का ढोंग रच रहे है या नहीं?
    3: वो सभी अधिकारी जिन्होंने पूर्व में जाँच रिपोर्ट सौंपी थी क्या आप उनको डरा-धमका कर ग़लत रिपोर्ट लिखवाना चाहते है। क़ानून है कि नहीं। अधिकारी जानते है इसमें किसी विभागीय मंत्री की कोई भूमिका नहीं होती। क्या आप अपनी निम्न राजनीति के चक्कर में उन्हें फँसाना चाहते है?
    4. आपके वन एवं पर्यावरण विभाग के पूर्व के कार्यकाल में बिना टेंडर के 175 करोड़ से ज़्यादा के जो कार्य हुए। उनपर आपकी जानकारी और सिट्टी-पिट्टी कहाँ गुम हो जाती है? आप उस वक़्त ग़लत थे या अब है?
    5: आप ज्यादा ज्ञानी और खोजी बनते है। ज़रा ये बतायें क्या किसी विभागीय मंत्री का ऐसे मामलों में हस्तक्षेप होता है?
    6: क्या आप घपलेबाजी करते है इसलिए आपका घपलों में ज़्यादा यक़ीन है?
    7: आप अपने सगे भाई और बहन को घोटालों में फँसने के बाद दूर का रिश्तेदार क्यों बताते है? ईमानदार है तो सच से डरते क्यों है?
    8: आपके साथ सृजन घोटाले में संलिप्त श्रीमती रेखा मोदी जी आपकी बहन है या नहीं?
    9: अपने भाई राजकुमार मोदी की काले धन को सफ़ेद करने वाली रियल इस्टेट कंपनी आशियाना होम्ज़ में आपने करोड़ों के फ़्लैट ख़रीदे या नहीं? हाँ या नहीं?
    10: आपने राजकुमार मोदी के नाम पॉवर आफ अटर्नी की या नहीं?
    11: क्या यह सच नहीं कि इन सब नौटंकियों की बदौलत आप अपनी हाईकमांड के इशारे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ठेंगा दिखा रहे है? उन्हीं के अफ़सरों की जाँच रिपोर्ट को धत्ता बता रहे है?
    12: क्या उस वक़्त के ज़ू निदेशक ने पूरी प्रक्रिया को नियमसंगत और पारदर्शी बताया था? हाँ या नहीं?
    13: क्या झूठ, ढोंग, फ़रेब, अफ़वाह और जुमलेबाज़ी के उस्ताद सुशील मोदी ख़ुद को सच्चा और पूरी दुनिया को बुरा मानते है?
    14: क्या उपमुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी उपलब्धियों को लेकर आपने कोई प्रेस कॉन्फ़्रेन्स की है?
    15: दिन और रात में कुल मिलाकर अपने भगवान परम पूज्य आदरणीय लालू जी का कितने बार नाम जपते है
    तेजस्वी यादव ने शुशील मोदी को  झूठ का सौदागर बताते हुए कहाँ की इनके पास इन सवालों के तार्किक जवाब तो है नहीं इसलिए फिर अख़बार में फ़ोटो छपवाने के लिए उल-जुलूल कॉन्फ़्रेन्स करेंगे।
    उम्मीद है शुशील मोदी जी कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन प्रश्नों का तार्किक जबाब देंगें 

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad