कातिल ब्लू व्हेल ने अब तक 250 मासूमो को बना चुका है अपना शिकार
दोस्तो क्या आपको लगता है कि किसी गेम के वजह से किसी बच्चे की जान जा सकती है? क्या किसी गेम में ऐसा भी कोई चैलेंज हो सकता है जिसके चलते बच्चे अपनी जान देने पर उतारू हो जाये? अजीब लगा न ये सुनने में लेकिन ये है बिल्कुल सच। एक गेम है जिसका नाम डार्क सीक्रेट ऑफ ब्लू व्हेल है, जससे दुनिया भर के बच्चे के पैरेंट्स में दहशत कायम किये हुए है और ये दहशत भारत मे भी पहुच चुका है। इसी कातिल ब्लू व्हेल गेम की वजह से मुम्बई में 14 साल के बच्चे ने बिल्डिंग से कूद कर सुसाइड कर लिया। ब्लू व्हेल गेम के कारण सुसाइड करने का ये पहला मामला भारत मे है। रूस के एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया यह खेल अब तक कई मासूमों की जान ले चुका है। ब्लू व्हेल ने अब तक रूस में 130, कोलंबिया में 3, अमेरिका में 2, केन्या में 2, भारत में 1, सऊदी अरब में 1 और बाकी दुनिया में 108 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। अगर मुम्बई का यह मामला सही साबित हुआ तो भारत में ये पहला मामला होगा जहां इस खेल की वजह से किसी ने अपनी जान गंवाई है।
हालांकि पुलिस ने इस गेम के इन्वेंटर लिया सिद्र्फ़ को गिरफ्तार कर लिया है उसने स्वीकार किया है कि इस गेम को मैंने ही डेवलप किया है और इसका मकसद था की जो भी बायोलॉजिकल वेस्ट है इस दुनिया मे उन्हें हमे मिटाना है। दोस्तो अगर आप पैरेंट्स है तो कृपया आप अपने बच्चों पर नजर रखिये की वो दिनभर क्या कर रहा है। और अगर आप टीनएजर है तो कृपया ऐसे गेम से दूर रहिये।
दोस्तो कृपया इस लेख के लिंक को शेयर करे ताकि ये खबर सभी पैरेंट्स और बच्चों तक पहुचे जिससे वो सतर्क रहें।
धन्यवाद

No comments