बिहार की राजनीती एक बार फिर गर्म लालु यादव की केंद्रीय मंत्री से गुप्त मीटिंग
लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नितीश कुमार की कमी की भरपाई करने की कवायद में जी जान से जुट गए है
लालू प्रसाद यादव इस बार यादव, मुस्लिम और दलित मतों के साथ-साथ ओबीसी मतों को भी अपने पाले में लाने की कवायद कर रहे हैं. इसके लिए उपेंद्र कुशवाहा उनके लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं. उपेंद्र कुशवाहा कोइरी समाज से आते हैं, राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि 1990 के दशक में एम-वाई (मुस्लिम-यादव) के संयोजन को शुरू करने वाले श्री यादव अब कुशवाहा कोइरी समाज को लक्ष्य बना रहे हैं, जो बिहार में लगभग 7 प्रतिशत वोटों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
आरएलएसपी, वर्तमान में, केंद्र में भाजपा की अगुवाई वालीएनडीए सरकार की सहयोगी है। इस संबंध में कोई निर्णयबिहार में एनडीए के वोट बैंक के लिए एक बड़ा खतरा बनासकता है क्योंकि श्री कुशवाहा को कोइरी, कुशवाहा समाज का समर्थन है, जिसे यादव के बाद शक्तिशालीओबीसी जाति में से एक माना जाता है।

No comments