Header Ads

  • Trending

    बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने अपने बयान पर माफ़ी मांगी




     
    Source
    बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कठिन परिस्थितियों से निकलकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। ये हमारे लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी पर उठने वाली उंगली को, उठने वाले हाथ को...हम सब मिलके या तो तोड़ देंगे, जरूरत पड़ी तो काट देंगे।' इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी भी मंच पर मौजूद थे। 
    पीएम मोदी की अब तक की यात्रा को याद करते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'जिनकी मां खाना परोसती थी और नरेंद्र मोदी को खाना खिलाने बैठी थी, उस थाली में मां को ना बेटा और बेटे को ना मां दिखाई देती थी। आज उस परिस्थिति से ऊपर गरीब का बेटा पीएम बना है। उसका स्वाभिमान होना चाहिए। एक-एक व्यक्ति को इसकी इज्जत करनी चाहिए।'
    पर अब बीजेपी अध्यक्ष नित्यनन्द राय ने अपनेअपने इस विवादित बयान से

    पल्ला झाड़ लिया है. नित्यानंद राय ने कहा है कि यह बात उन्होंने केवल मुहावरे के रूप में कही थी. सोमवार को ओबीसी समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राय ने पीएम मोदी के विरोधियों को लेकर विवादित बयान दिया था. अपने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद नित्यानंद राय ने सफाई दी है. नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि, 'मैंने मुहावरे के रूप में कहा था, मैं खेद व्यक्त करता हूं और अपने बयान को वापस लेता हूं. '

    बता दें कि नित्यानंद राय बिहार कि उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद है. बीजेपी ने साल 2016 में उन्हें बिहार बीजेपी की कमान सौंपी थी. राय हाजीपुर से विधायक भी रहे है. बिहार बीजेपी में राय को सुशील मोदी, नंद किशोर और प्रेम कुमार के अलावा एक बड़े नेता के तौर पर गिना जाता है.

    आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, "बीजेपी किस बात पर गर्व कर रही है, उनके पास गर्व करने लायक कुछ भी नहीं है।"
    हमे uc news पर जरूर Follow करें

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad