Header Ads

  • Trending

    गौरी लंकेश के हत्यारे कुछ हप्तो में पकड़ लिए जायेंगे: कर्नाटक के गृह मंत्री


    Source

     कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार गौरी के हत्यारों को सौ फीसदी पकड़ लिया जाएगा. यह कुछ हफ्तों में होगा. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका मतलब एक या दो हफ्ता नहीं है. यह कुछ हफ्तों में होगा.
    ड्डी ने कहा कि हत्या की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के पास हमलावरों के खिलाफ सबूत हैं, लेकिन अभी उनका खुलासा नहीं किया जा सकता. उन्होंने प्रेस क्लब ऑफ बेंगलुरू और बेंगलुरू रिपोर्टर गिल्ड द्वारा आयोजित एक प्रेस सम्मेलन में कहा,‘‘यह किसने किया एसआईटी द्वारा मुहैया की गई जानकारी को लेकर मैं इस बात से वाकिफ हूं, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं कर सकता।’’ 
    आपको बता दें कि गौरी की बेंगलुरु में दो महीने पहले हत्या कर दी गई थी. 
    गौरी लंकेश की 5 सितंबर को हत्या कर दी गई थी. 21-सदस्यीय एसआईटी ने जो स्केच जारी किए थे, वे चश्मदीदों से मिली जानकारी तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तैयार किए गए थे.
    पुलिस ने गौरी लंकेश की हत्‍या के मामले में 17 अक्‍टूबर को बाइक सवार एक संदिग्ध हत्यारे की तस्वीर जारी की थी. एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज को अमेरिका की एक लैब की मदद से अधिकतम स्तर तक बड़ा कर यह तस्वीर जारी की थी. यह फुटेज पत्रकार के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से हासिल हुआ था. एसआईटी ने इससे पहले दो संदिग्धों के स्केच और सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे. 
                                                                  Source

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad