गारंटी हैं आपको नहीं पता होगा Google का ये सीक्रेट ट्रिक्स
आइये आज मै आपको कुछ मजेदार ट्रिक्स के बाड़े में बता हूँ!
चलिए मै आपसे सबसे पहले एक बात पूछता हूँ, जब आपको किसी भी चीज की जानकारी चाहिए होता हैं तो आप क्या करते है, ज्यादातर लोग यही कहेंगे की हम गूगल पर सर्च करते है, और ये बात 100% सच भी है,
तो चलिए मै आपको कुछ ट्रिक्स बताता हूँ जिससे कभी google को आप पानी में डूबते हुए देखेंगे तो कभी पूरा का पूरा पेज ही उल्टा-पुल्टा हो जाएगा। ये कुछ ऐसे सीक्रेट ट्रिक्स हैं जिन्हें बहुत कम लोग ही जानते हैं। आइए आप भी जानिए ऐसे ही कुछ अनजाने व मजेदार गूगल ट्रिक्स।
Google Calculator Easter Eggs:
number of horns on a unicorn the loneliest number से कैलकुलेटर खुलेगा। इसमें कैलकुलेटर सादा और साइंटिफिक दोनों होंगे। गूगल पर number of horns on a unicorn the loneliest number लिखकर सर्च करें। आपके सामने कैलकुलेटर खुलेगा और आप इसमें अपना हिसाब-किताब कर सकेंगे।
Flip a Coin Google Tricks:
जब आप कोई खेल खेल रहे होते हो तो आप पहला दांव किसका आएगा, ये जानने के लिए टॉस उछालते हो और टॉस उछालने के लिए सिक्के की जरूरत होती है। अब आपको सिक्के की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ये काम अब Google Trick करेगा। गूगल पर flip a coin लिखे गूगल फ्लिप करके हेड या टेल बता देगी
Google In 1980:
इस ट्रिक से आप जान सकते हैं कि गूगल जब स्टार्ट हुआ था तब किस तरह का दिखता था और कैसे काम करता था। गूगल पर Google in 1980 लिखकर I’m Feeling Lucky पर क्लिक करते ही फोटो में दिख रहा पेज खुल जाएगा और आप महसूस व देख पाएंगे कि 1980 में गूगल कैसा था।
Google Dinosaur Game:
अगर आपका इन्टरनेट नहीं चल रहा और आप बोरियत महसूस कर रहे हों तो ये ऑफलाइन गेम आप बिना इंटरनेट के भी खेल सकते हैं। याद रखें ये गेम सिर्फ तभी चलेगा जब आप ऑफलाइन होंगे यानी कि जब आपका इंटरनेट नहीं चल रहा होगा। जब आपका इंटरनेट बंद हो और आप गूगल में कुछ भी सर्च कर रहें हों तब आपको ये error मैसेज दिखाई देगा- Unable to Connect to the internet. बस तब आप ये डायनासोर वाला गेम खेल सकते हैं।
Gravity Google:
गूगल पर Gravity Google लिख कर I’m Feeling Lucky पर क्लिक करें। इसके बाद आपको गूगल का पूरा पेज उड़ता-उड़ता सा दिखेगा। भरोसा ना हो तो करके देख लें।
Google Snake:
गूगल स्नैक एक ऐसा गेम है जो अमूमन हर किसी ने खेला ही होगा। खासकर बचपन में। तो देर किस बात की गूगल ट्रिक्स की मदद से कीजिए अपने बचपन की यादें ताजा। गूगल पर Google Snake लिखकर I’m Feeling Lucky पर क्लिक करें और गेम खेलें।
Google Gravity Pacman:
इस गूगल ट्रिक की मदद से आप pacman गेम खेल सकते हैं। गूगल पर Gravity Pacman लिखकर I’m Feeling Lucky पर क्लिक करते ही आपके सामने ये गेम चालू हो जाएगा।
तो कैसा लगा मेरा ये ट्रिक्स दोस्तों अगर अच्छा लगा तो अपने दोस्तों के साथ मेरे ब्लॉग के लिंक को शेयर जरूर करे

No comments