Header Ads

  • Trending

    जिओ फ़ोन की कुछ खामिया जिसे खरीदने से पहले जरूर जान लेना चाहिए

    जिओ टेलीकॉम सेक्टर में जब से आई है कोई न कोई ऑफर लॉन्च करते रहते हैं जिससे टेलीकॉम सेक्टर में घमासान मचा हुआ हैं बीते कुछ दिनों पहले ही एक और धमाका करते हुए जिओ ने एक फीचर फ़ोन लॉन्च किया जिसका कीमत उन्होंने मात्र Rs 00 रखा हैं, हलाकि सिक्योरिटी  मनी के तौर पर Rs 1500 जमा करना होता है जो की रिफंडेबल होगा,आप 36 महीने बाद जिओ फ़ोन को जमा कर Rs 1500 ले सकते है, और भी कई खामिया हैं जो मई एक एक करके बताऊंगा!

    1:- रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो फोन पर वॉट्सऐप काम ​नहीं करेगा। दरअसल, रिलायंस जियो का खुद का चैट प्लैटफॉर्म है- जियोचैट और कंपनी उसको बढ़ावा देना चाहेगी। हालांकि, फोन में फेसबुक और यूट्यूब जैसे ऐप होंगे।

    2:- अंदर के खबरों को माने तो फोन हॉटस्पॉट को सपॉर्ट नहीं करेगा। हालांकि, इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है कि ऐसा हार्डवेयर की कमी की वजह से है या सॉफ्टवेयर एंड पर ऐसा किया गया है।
    फोन भले ही हॉटस्पॉट को सपॉर्ट न करे लेकिन वाई-फाई को करता है। 

    3:- जियो फोन 2 तरह के होंगे- क्वॉलकॉम प्रोसेसर और स्प्रेडट्रम कम्यूनिकेशन के प्रोसेसर पर आधारित अलग-अलग फोन होंगे। दोनों कंपनियां ने कंपनी जियो के साथ जुड़े होने को लेकर ट्वीट कर चुकी हैं।

    4:- 1500 रुपये के सिक्यॉरिटी डिपॉजिट के साथ ही जियो फोन को खरीदा जा सकेगा। कंपनी यह तो बता चुकी थी कि 3 साल बाद यह राशि वापस मिल जाएगी लेकिन आपको बता दें कि रीफंड तभी मिलेगा जब 90 दिन में कम से कम एक बार फोन को जरूर रीचार्ज कराया जाए।

    5:-जियो फोन पर टीवी देखने के लिए लाए गए जियोफोन टीवी केबल फीचर के बारे में कंपनी ने साफ नहीं किया है कि वह फ्री होगा या उसके लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 500 से 1500 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। इस फीचर का लाभ लेने के लिए 309 रुपये प्रति माह का डेटा प्लान लेना होगा।

    6:-माई जियो ऐप के जरिए जियो फोन बुक किए जा सकेंगे। इसके अलावा जियो रीटेलर्स के पास भी फोन की बुकिंग की जा सकेगी। सिक्यॉरिटी डिपॉजिट बुकिंग से पहले एकसाथ ही देना होगा।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad